Pages

Showing posts with label फानी बदांयुनी. Show all posts
Showing posts with label फानी बदांयुनी. Show all posts

Thursday, October 21, 2010

कश्मीर ...

फलों की नज़र-नवाज़ रंगत देखी

मखलूक की दिल-गुदाज़ हालत देखी

कुदरत का करिश्मा नज़र आया कश्मीर

दोजख में समोई हुई जन्नत देखी


*****


इस बाग में जो कली नज़र आती है

तस्वीर-ए-फ़सुर्दगी नज़र आती है

कश्मीर में हर हसीन सूरत 'फानी'

मिटटी में मिली हुई नज़र आती है


- फानी बदांयुनी